{"_id":"47-17449","slug":"Rampur-17449-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर जा रही महिला की चेन खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर जा रही महिला की चेन खींची
Rampur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भैया दूज पर भाई के घर जा रही महिला की ट्रेन में चढ़ते समय व्यक्तिने चेन खींच ली। वह खिसकने वाला ही था कि महिला के पति ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृ ष्णा विहार निवासी अनिल शर्मा और अपनी पत्नी मीरा शर्मा को भैया दूज पर रुद्रपुर ले जा रहा था। अपराह्न करीब सवा तीन बजे स्टेशन पर मुरादाबाद-काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन आकर रुकी। चूंकि स्टेशन पर भीड़ काफी थी। इसलिए यात्री धक्का-मुक्की कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। अनिल शर्मा और उसकी पत्नी मीरा भी ट्रेन में चढ़ने लगी। जैसे ही मीरा ने डिब्बे मेें पैर रखा उसी वक्त किसी ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। वह भीड़ का फायदा उठाकर खिसकने ही वाला था कि इस बीच अनिल की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया। उसकी पत्नी भी डिब्बे से उतरकर बाहर आ गई। दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अनिल ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर आरोपीकी जेब से चेन का पेंडिल बरामद कर लिया। लेकिन, चेन नहीं मिली। पुलिस आरोपीको थाने ले गई। पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। आरोपी के साथ कुछ महिलाएं भी थीं, जिनका कहना था वो बेकसूर हैं।