{"_id":"5b7333ea42c7924f0f1a63d4","slug":"91534276586-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी की सालगिरह को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी की सालगिरह को लेकर पुलिस सतर्क
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। आजादी की सालगिरह में किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है साथ सघन चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है। चौराहों से लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी चेकिंग कराई गई साथ ही होटल भी खंगाले गए।
आजादी के जश्न में किसी तरह का खलल न पड़े इसको देखते हुए प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी की ओर से सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने को भी कहा गया है। खासतौर से रजा लाइब्रेरी, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, आकाशवाणी समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के आदेश जारी किए गए हैं। शासन का आदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चौराहों के साथ ही रेलवे, रोडवेज बस स्टेशन के साथ ही निजी बस स्टेशनों पर भी सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध करते हुए यहां पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम पुलिस ने होटलों को भी खंगाला। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी व आरपीेएफ ने मिलकर यात्रियों व ट्रेनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान यात्रियों में खलबली मची रही। एसपी डॉ.विपिन ताडा ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।