{"_id":"59ada7294f1c1b52738b504d","slug":"91504552745-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी एई के विरोध में उतरा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी एई के विरोध में उतरा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी एई के विरोध में उतरा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
रामपुर। विभागीय अफसरों और कर्मचारियों पर ढकिया शाहबाद रोड निर्माण में तीन करोड़ के घोटाले का आरोप लगाने वाले लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के खिलाफ अब राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने एई का तबादला कराने की मांग की है।
सोमवार को परिषद के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी कलेक्ट्रेट में एकत्र हुए। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना था कि पीडब्ल्यूडी के एई महेन्द्र सिंह ने 17 जुलाई को कुछ बाहरी अराजक तत्वों को बुलाकर कार्यालय में कार्यरत अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली गलौच की और धमकियां दीं। इसको लेकर कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी, तो एई ने झूठे आरोप लगाकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के क्षेत्रीय महामंत्री दिलीप यादव, लोनिवि के प्रांतीय संप्रेक्षक नरेन्द्र कुमार सक्सेना, उमेश यादव, दीपक बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इससे विभागीय एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनकी इस कार्यप्रणाली से गुस्साए लोनिवि के अफसरों ने एई का तबादला करने की संस्तुति की है। इसके बाद भी तबादला नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है और लोनिभि के कर्मचारियों ने चार सितंबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। यदि एई का तबादला नहीं हुआ तो परिषद भी हड़ताल में शामिल होने को बाध्य होगा। इस मौके पर परवेज अहमद खां आदि मौजूद रहे।