फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   राज्यमंत्री औलख ने नकवी को दिल्ली कार्यालय में दी बधाई

राज्यमंत्री औलख ने नकवी को दिल्ली कार्यालय में दी बधाई

Tue, 05 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री औलख ने नकवी को दिल्ली कार्यालय में दी बधाई
राज्यमंत्री औलख ने नकवी को दिल्ली कार्यालय में दी बधाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। मुख्तार अब्बास नकवी को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई देने व खुशी का इजहार करने का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दिल्ली पहुंचकर नकवी को बधाई दी।

अल्पसंख्यक कल्याण एवं यांत्रिकी सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को दिल्ली पहुंचे। यहां पर मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर उन्होंने बधाई दी। इस दौरान केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बनाए गए वीरेंद्र सिंह को भी बलदेव सिंह औलख व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी बधाइयां दी गईं। बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक कर अध्यक्ष श्यामलाल एडवोकेट ने मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सतीश चंद, बलवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद लोधी, राजकुमार गुप्ता, रामऔतार सिंह सैनी, सर्वेश कुमार, सतनाम सिंह मट्टू, रियासत अली, विश्वामित्र शर्मा, अजय सिंह मौर्य, शौकत अली खां, अजय तिवारी, अंजू सिंह, सीमा राणा, हर्ष गुप्ता, हेमंत कुमार जोशी आदि मौजूद रहे। गुलशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किए गए। इस दौरान वसीम खां, फरहा अबरार, गुलशन शगुफ्ता, जब्बार मियां, डा. शहजाद खां, डा. खालिद अली, सलीम खां, मोहम्मद राशिद, माला अग्रवाल, अनुराधा आदि मौजूद रहे। सैफनी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सलीम अहमद, मुख्तार हुसैन, संजय सिंह, बृजेश जोशी, आसिफ पाशा, रवि कुमार, जुबैर, वसीम अहमद, आकाश, इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed