फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   86 development works worth Rs 12.64 crore approved in BDC meeting

Rampur News: बीडीसी बैठक में 12.64 करोड़ के 86 विकास कार्यों को मंजूरी

Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
86 development works worth Rs 12.64 crore approved in BDC meeting
बिलासपुर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित बीडीसी की बैठक में सर्वसम्मति से करीब 12.64 करोड़ रुपये की लागत के 86 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने कहा कि सभी के सहयोग से ब्लॉक क्षेत्र के अधूरे कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सदन ने मंजूरी दी। इसके बाद मनरेगा/बीवीजीरामजी योजना पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) पर चर्चा करते हुए एडीओ पंचायत सलीम हुसैन ने बताया कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। सामूहिक विवाह योजना, पंचम राज्य वित्त, प्रधानमंत्री आवास योजना, केंद्रीय वित्त और 15वें वित्त आयोग के कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें सदन ने स्वीकृति दी। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। मनरेगा के तहत करीब 9.72 लाख मानव दिवस का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में एडीओ पंचायत सलीम हुसैन, सीडीपीओ मुदिता तिवारी, प्रताप सिंह, प्रवीण गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed