फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बच्चों को अंकों से ज्यादा स्वस्थ जीवन के लिए तैयार करे: जिलाधिकारी

बच्चों को अंकों से ज्यादा स्वस्थ जीवन के लिए तैयार करे: जिलाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को अंकों से ज्यादा स्वस्थ जीवन के लिए तैयार करे: जिलाधिकारी

विज्ञापन
रामपुर। दयावती मोदी अकादमी में शुक्रवार को नवनियुक्त छात्रसंघ का शपथ ग्रहण और छात्र अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया और उनको सफल भविष्य निर्माण की नसीहत भी दी। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भारत 2050 विषय पर अनोखा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह की शुरूआत हुई। शिव आराधना में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार के बाद भारत के लोक नृत्यों की झलक दिखाई गई। योग विद्या का विश्वभर में महत्व के साथ साथ तकनीकी युग की रोबोटिक लाइफ के प्रभाव भी दिखाए। सभी को ग्लोबल सिटीजन बनने की प्रेरणा देते हुए तमाम देशों के प्रतिनिधियों की झांकी दिखाई। इसके बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। दसवीं और बारहवी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 21000, 11000, 5100 और 2500 के रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने अभिभावकों को बच्चों के लिए तनावपूर्ण परिस्थितियां न पैदा करने की हिदायत दी। कहा कि बच्चों को अंकों से ज्यादा जिंदगी के हर क्षेत्र के लिए तैयार करें। उजाले की उम्मीद बरकरार रखने के लिए दीपक में तेल डालना जरूरी है, बिना तेल और बाती के उजाला कायम नहीं रह सकता, यानी सफल होने के लिए मेहनत से कभी न घबराएं। बच्चों में यह प्रवृत्ति विकसित करें कि वह प्रकृति के साथ ज्यादा से ज्यादा तालमेल बैठाने में सक्षम हो। अंत में प्रधानाचार्या डॉ. सुमन तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीजेएम एके गौतम, एडीजे परमिंदर सिंह, एडीजे नीलू मोगा, डॉ. आरके बसलस, डॉ. संजीव अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, उमेश सिंघल, इंद्रपाल सिंह, अंकित अग्रवाल, एसआर शमसी, शाहिद खान, एनके तिवारी, डॉ. सुधीन्द्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल, शरद गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, वंदना रस्तोगी, नमिता सिंघल, रीना दूबे, अमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed