{"_id":"59cfbfcc4f1c1bb7538b50e4","slug":"81506787276-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस उपाध्यक्ष ने रज्जु मार्ग का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस उपाध्यक्ष ने रज्जु मार्ग का किया लोकार्पण
Updated Sat, 30 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)।
किन्नौर जिले का तरांडा गांव आजादी के 70 साल बाद सड़क सुविधा से जुड़ गया है। ननस्पो से तरांडा गांव के लिए बनी साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क का विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने विधिवत उद्घाटन किया। अब तरांडा गांव के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। इससे क्षेत्र के लगभग 500 लोग लाभान्वित होंगे।
विस उपाध्यक्ष ने ओल्ड एचटी रोड से चौरा में नेशनल हाईवे के लिए साढ़े 12 लाख रुपये की लागत से बने रज्जु मार्ग का लोकार्पण भी किया। इससे पहले लोग सेब और फसलों को पीठ पर उठाकर और खच्चरों में ढुलाई कर हाईवे तक पहुंचाते थे। अब रज्जु मार्ग बनने के बाद लोग जरूरी समान कुछ ही मिनटों में आसानी से हाईवे तक पहुंचा सकेंगे। तरांडा पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश नेगी ने ग्रामीणों की ओर से विस उपाध्यक्ष का आभार जताया। विस उपाध्यक्ष ने तरांडा पंचायत के एक दिवसीय दौरे में सात लाख रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन छौंडा का उद्घाटन भी किया। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष मीरा कुमारी, तरांडा पंचायत प्रधान रीता कुमारी, उप प्रधान महेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान जगदीश नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।