फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मृत नवजात के एवज में रुपये मांगने का आरोप, अभद्रता पर हंगामा

मृत नवजात के एवज में रुपये मांगने का आरोप, अभद्रता पर हंगामा

Fri, 04 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मृत नवजात के एवज में रुपये मांगने का आरोप, अभद्रता पर हंगामा
मृत नवजात के एवज में रुपये मांगने पर हंगामा
विज्ञापन

शाहबाद। नगर स्थित सरकारी अस्पताल में मानवता शर्मसार करने वाली बात सामने आई है। जब एक मृत बच्चा पैदा होने पर अस्पताल नर्स ने पांच सौ रुपये की डिमांड कर डाली। जब पैसे नहीं दिए गए तब नर्स ने मृत बच्चे के पिता और आशा कार्यकर्ता के साथ काफी अभद्र व्यवहार भी किया। इसी बात से क्षुब्ध मृत बच्चे के पिता और आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में हंगामा किया और नर्स के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। परिजन व आशा कार्यकर्ता ने चिकित्साधीक्षक से लिखित शिकायत की है।

क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी श्रीपाल ने प्रसव पीड़ा पर अपनी पत्नी मंजू के सीएचसी में भर्ती कराया था। मंजू के साथ गांव की आशा सुनीता भी आई थी। प्रसव के बाद मंजू के मृत नवजात हुआ। श्रीपाल का आरोप है कि मृत नवजात के बाद भी सीएचसी पर तैनात नर्स निशा ने उससे रुपयों की डिमांड की। श्रीपाल का आरोप है कि उसके पास उतने रुपये नहीं थे। इस पर उसने कुछ कम रुपये नर्स को दे दिए लेकिन, नर्स ने यह रुपये फेंक दिए और उससे अभद्रता करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब आशा सुनीता ने बीच-बचाव के लिए कहा तो नर्स ने उससे भी अभद्रता की। इस पर परिजन भड़क गए और आशा से बदसलूकी पर अन्य आशा कार्यकर्ता भी एकत्र हो गईं। इसके बाद परिजनों व आशाओं ने जमकर हंगामा किया। परिजन और आशा कार्यकर्ता आरोपी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मामला बढ़ने पर चिकित्साधीक्षक डा. बी लाल मौके पर आ गए। उन्होंने बमुश्किल परिजनों व आशा कार्यकर्ता को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं नर्स ने रुपये मांगने की बात से इंकार किया है। मामले में चिकित्साधीक्षक ने कमेटी बनाकर जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed