फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   7.9 crore approved for construction of seven roads in Swar

Rampur News: स्वार में सात सड़कों के निर्माण के लिए 7.9 करोड़ मंजूर

Sat, 04 Apr 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
7.9 crore approved for construction of seven roads in Swar
स्वार। स्वार विधानसभा क्षेत्र में सात सड़कें करीब 7.9 करोड़ की लागत से सुधरेंगी। इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विधायक शफीक अहमद अंसारी ने बताया कि आर्थिक विकास योजना के तहत लोनिवि के माध्यम से शासन को सात सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि शासन ने सात कार्यों के लिए करीब 7.9 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे ग्राम मुंशीगंज मार्ग से अलीनगर जागीर मार्ग का पुनर्निर्माण, स्वार-दड़ियाल-काशीपुर मार्ग पर खाड़ीखेड़ा वाया मेवला फार्म मार्ग का निर्माण, बिलासपुर-मिलकखानम-स्वार मार्ग का निर्माण, ग्राम केशोनगली मार्ग से गडरियों वाला मंझरा होते हुए उत्तराखंड सीमा तक मार्ग निर्माण, ग्राम फाजलपुर के मंझरे से श्मशान घाट तक मार्ग निर्माण, ग्राम नूरपुर फाजलपुर मेन रोड से गुरुद्वारा मार्ग तक निर्माण तथा ग्राम शेखुपुरा बढ़पुरा से एनएच-74 तक मार्ग निर्माण शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed