फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   78 wheat purchasing center will open

जिले में गेहूं क्रय के लिए 78 क्रय केंद्रों को मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
78 wheat purchasing center will open
रामपुर। जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिसके तहत जिले में कुछ और क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब जिले में 78 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। गेहूं आवक के आधार पर क्रय केंद्रों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की ओर से गेहूं क्रय सीजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। किसानों के पंजीकरण से लेकर बोरों तक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में क्रय केंद्रों को भी स्वीकृति दी जा रही है। पिछले सप्ताह तक जिले में कुल 51 क्रय केंद्र मंजूर थे लेकिन, अब इसमें इजाफा कर दिया गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी डॉ. अनुपम कुमार निगम ने बताया कि जिले में 27 क्रय केंद्रों को और मंजूरी मिली है, जिसके बाद जिले में अब कुल 78 क्रय केंद्र हो गए हैं। जिसमें मार्केटिंग विभाग के 13 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 45 क्रय केंद्र, यूपीएसएस के 12 क्रय केंद्र, एसएफसी के 3 क्रय केंद्र, एफसीआई के 3 क्रय केंद्र और मंडी समिति के दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ शनिवार को बैठक कर गेहूं क्रय संबंधी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed