फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   7501 persons taken corona vaccine

सोमवार को हुआ रिकार्ड टीकाकरण, 7501 लोगों ने ली डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
7501 persons taken corona vaccine
रामपुर। सोमवार को जिले में रिकार्ड टीकाकरण हुआ। सोमवार को जिले में 57 स्थानों पर हुए टीकाकरण में 7501 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें 4591 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर से वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा था। लेकिन, सोमवार को वैक्सीन की उपलब्धता में सुधार होने पर जिले में 57 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 42 गांव व नगर क्षेत्र की कालोनियां भी शामिल रहीं जबकि 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। टीकाकरण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। खासकर युवा वर्ग बड़ी संख्या में टीका लगवाने पहुंचा। सोमवार को जिले में 18 से 44 साल आयु वाले 4591 लोगों ने पहली डोज, 80 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1497 लोगों ने पहली और 559 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में सोमवार को साठ साल से अधिक आयु वाले 484 लोगों ने पहली और 290 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed