फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   735 lawyers cast their votes amid chaos

Rampur News: हंगामे के बीच 735 वकीलों ने की वोटिंग

Tue, 20 Jan 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
735 lawyers cast their votes amid chaos
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान संपन्न, आज आएगा परिणाम, मतपेटियों को किया गया सील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को हंगामे व नोकझोंक के बीच मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान 793 अधिवक्ताओं में से 735 ने मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। मंगलवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव समेत कई पदों के लिए सोमवार को सुबह 10:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में शुरू हुए मतदान के लिए अधिवक्ताओं की भारी भीड़ कचहरी परिसर में जुटी हुई थी। भारी गहमागहमी के बीच मतदान दिन भर हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक वकील आपस में भिड़ गए। इस दौरान हाथापाई भी हुई, जिससे अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे अधिवक्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चले मतदान के दौरान प्रत्याशी समर्थकों के साथ देर शाम तक कचहरी परिसर में ही डटे रहे। शाम 5:30 बजे तक हुए मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। उनको बार सभागार में लॉक कर दिया गया।
अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। एल्डर कमेटी के सदस्य विजय स्वरूप सक्सेना ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। उनके मुताबिक दिनभर चले मतदान के दौरान 793 मतदाताओं में से 735 ने मतदान किया। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लॉक कर दिया गया है।
------------
मतगणना के बाद आज घोषित होंगे परिणाम
रामपुर। एल्डर कमेटी के सदस्य विजय स्वरूप सक्सेना ने बताया कि मतदान संपन्न हो जाने के बाद मतगणना का काम मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मतगणना के बाद शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। संवाद

--------------

42 अधिवक्ताओं को वोट डालने से रोका
रामपुर। एल्डर कमेटी ने दो साल से कम प्रैक्टिस वाले अधिवक्ताओं को मतदाता नहीं माना, जिससे उन अधिवक्ताओं में आक्रोश भी देखा गया। एल्डर कमेटी की ओर से इसको लेकर जारी बयान में कहा गया कि 42 अधिवक्ताओं को 2025 की मतदाता सूची में शामिल किया गया था। इनकी दो साल प्रैक्टिस पूरी न होने की वजह से इस बार इनको वोट डालने से रोक दिया गया। इनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed