फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   73000 epic card

जिले में 73 हजार से अधिक मतदाताओं के घर पहुंचे एपिक वोटर कार्ड.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
73000 epic card
रामपुर। विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रशासन जिले में करीब 73 हजार से अधिक मतदाताओं के घर एपिक वोटर कार्ड पहुंचा चुका है। शत- प्रतिशत वोटर कार्डों का वितरण होने की वजह से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में आसानी होगी। वहीं, इनमें करीब 12 हजार से अधिक मतदाताओं के वोटर कार्ड नवंबर माह और 60 हजार से अधिक मतदाताओं के वोटर कार्ड का वितरण दिसंबर माह में किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। लिहाजा, चुनाव से पहले नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम शुरू हुआ था। इसके अलावा कुछ मतदाताओं ने अपने मतदाता पहचान पत्र में कुछ संशोधन भी कराए थे, जिसमें किसी का नाम गलत तो किसी की जन्मतिथि गलत हो गई थी। ऐसे में इन मतदाताओं के नए मतदाता पहचान पत्र बने थे। चुनाव से पहले ही मतदाताओं तक ये पहचान पत्र पहुंचाने भी थे। यह काम नवंबर माह में शुरू हो गया था। प्रशासन की ओर से नवंबर माह में 12643 मतदाताओं के घर तक मतदाता पहचान पत्र पहुंचाने का लक्ष्य था, जो पूरा हो गया है। वहीं, एक दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक शेष 60710 मतदाताओं के घरों तक मतदाता पहचान पत्र पहुंचाए गए। इनमें कुछ लोगों को डाक के जरिए पहचान पत्र पहुंचाए गए तो कुछ लोगों को बीएलओ के जरिए पहचान पत्र उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed