फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अवैध खनन के लिए रामपुर प्रदेश में रहा है बदनाम

अवैध खनन के लिए रामपुर प्रदेश में रहा है बदनाम

Sun, 09 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के लिए रामपुर प्रदेश में रहा है बदनाम

विज्ञापन
रामपुर। अवैध खनन के लिए रामपुर पूरे प्रदेश में बदनाम रहा है। रामपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट ने भी तल्ख टिप्पणी की थी। इसके बाद भी अधिकारी दावा कर रहे हैं कि रामपुर में अवैध खनन नहीं हो रहा है। इन दावों के विपरीत स्थिति यह है कि स्वार,टांडा, दढ़ियाल, मसवासी और बिलासपुर क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन के कारोबारियों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। इस वजह से अधिकारी उन पर हाथ नहीं डाल रहे हैं।
2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में अवैध खनन को पूरी तरह से बंद करने के साथ साथ खनन माफिया पर पूरी तरह अंकुश लगाने की बात कही थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार को बने डेेढ़ साल से अधिक का वक्त हो चुका है, लेकिन स्थितियां जस की तस हैं। खनन माफिया पहले से ज्यादा बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन

स्वार और मसवासी के कई इलाकों में ग्रामीणों से खनन माफिया का सीधा टकराव शुरू हो गया है। ग्रामीणों और खनन माफिया के बीच फायरिंग की घटना हो रही है। इसके बाद भी अधिकारी कह रहे हैं कि अवैध खनन नहीं हो रहा है। स्वार, टांडा, दढ़ियाल, मसवासी में खनन का एक भी वैध पट्टा नहीं है, लेकिन इसके बाद भी वहां खनन हो रहा है। क्या यह अवैध खनन नहीं है। भोट क्षेत्र में खनन करनेे वालों ने किसानों के खेत से रास्ता बना लिया था। किसानों ने जब विरोध किया तो भाजपा के एक नेता खनन कारोबारियों के पक्ष में उतर आए। मामला रफादफा कर दिया गया। मसवासी में शुक्रवार की रात भी अवैध खनन के कारोबारियों को रोकने के लिए राजस्व कर्मियों ने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। पुलिस का यह रवैया क्या प्रदर्शित करता है। एसपी ने मसवासी चौकी के प्रभारी को छोड़कर अन्य सभी लाईन हाजिर कर दिया है। स्थिति यह है कि स्वार कोतवाली और मसवासी चौकी में पोस्टिंग के लिए पुलिसकर्मी अपनी ऊंची पहुंच का इस्तेमाल करते हैं। रामपुर के अन्य कई थानों में तैनात कोतवाली स्वार थाने का प्रभारी बनने के लिए लालायित हैं। आखिर क्या वजह है कि हर पुलिसकर्मी स्वार थाने और मसवासी चौकी में अपनी तैनाती करना चाहते हैं। वहीं एसपी शिवहरि मीना का कहना है कि जिले मेें अवैध खनन नहीं हो रहा है। अगर कहीं से कई सूचना मिलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed