{"_id":"5b981a00867a557ff566feb7","slug":"71536694784-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से टकराई डीसीएम, चालक और तीन छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से टकराई डीसीएम, चालक और तीन छात्राएं घायल
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल। टांडा बाजपुर मार्ग पर अनियंत्रित डीसीएम ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक सहित कोचिंग सेंटर से बाहर निकल रहीं तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को उत्तराखंड के थाना किलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम टांडा आजम निवासी आदेश संभल से एक खराब पिकअप को दूसरी पिकअप से बांधकर ला रहा था। शाम करीब 6 बजे टांडा बाजपुर मार्ग पर ग्राम सरकथल के पास दढ़ियाल की तरफ से जा रही तेज रफ़्तार डीसीएम ने पीछे बंधी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त सड़क किनारे स्थित नालंदा कोचिंग सेंटर से कुछ छात्राएं पढ़कर बाहर निकल रहीं थीं। इस दौरान टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप के कुछ हिस्से हवा में उड़कर छात्राओं को जा लगे। जिसमे नजदीक के ग्राम मुवाना मझरा निवासी छात्रा गुंजन ,नीतू और मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में पिकअप चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने डीसीएम को पीछा कर पकड़ लिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल छात्राओं को गांव निवासी अध्यापक सुरेंद्र सिंह अपने वाहन से बाजपुर इलाज के लिए ले गए। जबकि घायल पिकअप चालक को पुलिस ने टांडा अस्पताल में भिजवाया गया।