{"_id":"59bd147d4f1c1b2e688b4ea6","slug":"71505563773-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवी आज आएंगे रामपुर, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवी आज आएंगे रामपुर, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के लिए....
फोटो- नकवी
हेडिंग : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज आएंगे रामपुर
सब हेड : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दो दिवसीय भ्रमण पर रविवार सुबह साढ़े दस बजे रामपुर पहुंचेंगे। यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर पार्क पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नकवी भारत गार्डन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और कर्जमाफी के प्रमाण वितरित करेंगे। इसके बाद दोपहर में रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्रतीक्षालय का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3 बजे निरीक्षण भवन में स्मार्ट सिटी की बैठक करेंगे और इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। रात्रि निवास शंकरपुर स्थित आवास पर करेंगे। इसके बाद सोमवार सुबह कार्यकर्ताओं व जनता से मुलाकात कर दिल्ली रवाना होंगे। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता ने दी। वहीं दूसरी ओर नकवी के आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बैठक कर कार्ययोजना तैयार की। दढ़ियाल में भी टांडा मार्ग स्थति महारानी लक्ष्मीबाई डिग्री कालेज में कार्यकर्ताओं ने मीटिंग कर केंद्रीय मंत्री के स्वागत व कार्यक्रम की सफलता के लिए चर्चा की। बैठक में समर सिंह, प्रीतम कम्बोज, कुंवर जगदीप सिंह, दीपू, रोशन सिंह, दिनेश चौहान, अश्विनी चौहान, राजेंद्र सिंह, सुदेश चौहान आदि शामिल रहे।
राज्यमंत्री गुलाब देवी करेंगी सम्मेलन में शिरकत
रामपुर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी डीसीबी सभागार में आयोजित रहे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करेंगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत हो रहे कार्यक्रम में राज्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगी। दोपहर करीब ढाई बजे रामपुर पहुंचेंगी।