फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   नकवी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों में जश्न, बांटी मिठाई

नकवी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों में जश्न, बांटी मिठाई

Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
नकवी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों में जश्न, बांटी मिठाई
नकवी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपाइयों में जश्न, बांटी मिठाई
विज्ञापन

रामपुर। मुख्तार अब्बास नकवी के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

सिविल लाइंस में नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें नगर पालिका चुनावों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार में मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नगराध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद जिले में और भी तेजी से विकास होगा। इससे रामपुर के कार्यकर्ताओं को भी उर्जा मिली है। इस दौरान अवधेश शर्मा, दिलीप सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, संजय चंद्रा, संजय नरुला, पंकज अग्रवाल, अमरनाथ वाल्मीकि, देवेश गुप्ता, अंकुश सक्सेना, महेंद्र सक्सेना, राजू सुमन, देवेंद्र सैनी, अजय अरोरा, जयप्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। टैक्सी स्टैंड रोड पर भी कार्यकर्ताओं ने नकवी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटी। इस दौरान महासिंह राजपूत, प्रेम सिंह, दुर्गेश, नीलकमल, संजीव रस्तोगी, विक्की, ओमप्रकाश सैनी, डा. सुरेश, बिलाल अहमद, अनिल आदि मौजूद रहे। दि न्यू अर्बन को-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र स्वरूप भटनागर ने भी कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मुख्तार अब्बास नकवी को शुभकामना पत्र भेजा है। आवास विकास चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान राजीव शर्मा, गोपाल गुप्ता, संजू शर्मा, अमन वशिष्ठ, प्रांजल अग्रवाल, सुरेश यादव, पीयूष गुप्ता, विकास दीक्षित, राहुल सकसेना, रिषभ, अंकित कुमार, अर्जुन रस्तोगी आदि मौजूद रहे। भाजपा के राजीव मांगलिक, जागेश्वर दयाल दीक्षित और कपिल आर्य ने दिल्ली में मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही खौद के बाजार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान बशीर अहमद, मोहन लाल सैनी, महेंद्र सिंह लोधी, डालचंद, राजवीर, ओमप्रकाश, जकी, शकी, गनपत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed