{"_id":"59ac4d1f4f1c1be9278b4fa9","slug":"71504464159-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आई बालिका, हंगामा तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आई बालिका, हंगामा तोड़फोड़
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आई बालिका, हंगामा तोड़फोड़
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में कार की चपेट में आकर एक बालिका घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। कार चालक मौके से खिसक लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुहल्ला सराय पुख्ता निवासी याकूब की नौ साल की बेटी इल्मा रविवार की शाम को दुकान पर गई थी। इस बीच हाथीखाना चौराहे पर कार ने इल्मा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर घिसटती रही। घटना के बाद तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए और फिर लोगों ने कार को घेर लिया। आनन-फानन में घायल इल्मा को जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच नाराज लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार सवार मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। बालिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।