फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बरसात से गुल रही शहर की बिजली

बरसात से गुल रही शहर की बिजली

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बरसात से गुल रही शहर की बिजली
बरसात से गुल रही शहर की बिजली
विज्ञापन

रामपुर। बरसात की वजह से शहर की बिजली व्यवस्था भी ठप हो गई। जगह जगह लाइनों में फाल्ट हो गए। ओवरलोडिंग की वजह से पूरे दिन बिजली के आने जाने का सिलसिला बना रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को बरसात ने शहर की बिजली व्यवस्था पर पानी फेर दिया। रात को तेज बारिश की वजह से बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए। सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र में हाइवे किनारे लाइन टूट गई। इससे पूरे इलाके की सप्लाई बंद हो गई। अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र में भी बिजली की आंखमिचौली का सिलसिला बना रहा। शाहबाद गेट बिजलीघर क्षेत्र में हर दस मिनट में आधे घंटे तक सप्लाई बंद होती रही। डूंगरपुर, रजा इंटर कालेज, किला और नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में भी कई स्थानों पर लाइनों में फाल्ट हो गए, जिसके चलते सप्लाई बाधित होती रही। इस दौरान शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग पेयजल के लिए भी तरस गए। एक्सईएन एसके पांडेय ने बताया कि बरसात और ओवरलोडिंग की वजह से सप्लाई बाधित रही। सभी जगह लाइनें ठीक कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed