फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   660 patients arrived at the OPD that opened after the holiday.

Rampur News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी में पहुंचे 660 मरीज

Tue, 20 Jan 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
660 patients arrived at the OPD that opened after the holiday.
जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम और जोड़ों के दर्द के मरीजों की लगी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में कुल 660 मरीजों ने पर्चे बनवाए। चिकित्सक कक्ष से लेकर जांच कक्षों तक लंबी कतारें लगी रहीं।
सुबह अस्पताल खुलते ही ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई। अधिकतर मरीज ठंड के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और जोड़ों के दर्द से पीड़ित थे। चिकित्सकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड के चलते मरीजों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन अवकाश के बाद अचानक भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

ओपीडी के साथ पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे कक्षों के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइनें देखी गईं। कुछ मरीज कम पानी पीने के कारण पथरी के दर्द से परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने मरीजों को दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दी। उन्होंने गुनगुना पानी अधिक मात्रा में पीने और सुबह-शाम ठंड से सतर्क रहने को कहा। चिकित्सकों का कहना है कि दिन में धूप और सुबह-रात की ठंड के कारण इस मौसम में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं।

----------------------------------
जिला अस्पताल में पिछले दिनों के मुकाबले सोमवार को मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। इस समय पड़ रही भीषण ठंड का असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द और पथरी दर्द के आ रहे हैं, जिन्हें उपचार के बाद ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कराने के लिए कहा जा रहा है। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed