फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   65 students left exam

65 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी विषय की अंक सुधार परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
65 students left exam
रामपुर। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में शनिवार को 285 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। वहीं, 65 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार को पहली पारी में हाई स्कूल वाणिज्यिक विषय की परीक्षा थी। जिसमें जिलेभर में मात्र राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज में एक मात्र पंजीकृत परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। जिले के सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 350 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 285 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 65 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डीआईओएस के तीन सचल दलों ने जिलेभर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया शनिवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed