{"_id":"9cbdb253b9ef4d23b5eaf49a5bd61235","slug":"65-polling-in-second-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 64.5 फीसदी लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 64.5 फीसदी लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत मिलक क्षेत्र में मंगलवार को छिटपुट वारदात और हंगामे को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दूसरे चरण में क्षेत्र के 64.5 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इस दौरान क्षेत्र के बरा गजेजा गांव में ट्रांसफार्मर न बदले जाने के खिलाफ मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।
बाद में अफसरों के अश्वासन के बाद मतदान शुरू कराया गया। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के छह जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 153 पदों के लिए वोटिंग शुरू कराई गई। सुबह मतदान केंद्रों पर भीड़ कम नजर आई, दस बजे के बाद इसमें तेजी शुरू हो गई।
हालांकि दोपहर में मतदान की गति फिर से धीमी हो गई। सुबह नौ बजे तक महज 13 फीसदी ही मतदान दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे तक सिर्फ 26 फीसदी मतदान ही हो पाया था। बाद में 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच मतदान में खूब तेजी आई और दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी मतदान हो गया।
विज्ञापन
बाद में दोपहर तीन बजे तक मतदान 54.5 फीसदी बढ़ा और फिर मतदान समाप्त होने तक यहां पर 64.5 फीसदी वोटरों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। क्षेत्र के 64.5 फीसदी वोटरों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इस दौरान क्षेत्र के बरा गजेजा में ग्रामीणों ने फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदलने के खिलाफ मतदान का बहिष्कार किया।
यहां पर करीब चार घंटे तक मतदान कार्य रुका रहा। हालांकि बाद में अफसरों के मान मनौव्वल के बाद मामला शांत कराया गया। एसडीएम अली हसन कर्नी ने मौके पर पहुंचकर मतदान कराया। वहीं, शहजादनगर थाना क्षेत्र के भगवंत नगली गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो उम्मीदवार और उनके समर्थक आमने-सामने आ गए, अफरातफरी मच गई।
मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व एसपी साधना गोस्वामी के साथ ही प्रेक्षक सुधीर कुमार दीक्षित ने भी मतदान केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए।