फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   65 labour came from himachal and gujrat

हिमाचल प्रदेश और गुजरात से वापस आए 65 मजदूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
65 labour came from himachal and gujrat
रामपुर। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के आने जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को रामपुर से तीन सौ से अधिक मजदूर भेजे गए हैं, जिसमें एक बस ऊधमसिंह नगर गई है। वहीं, दूसरे प्रदेशों में रह रहे रामपुर के मजदूरों के भी आने का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत यूपी के विभिन्न जिलों में रह रहे 65 मजदूर रामपुर आए हैं, जिन्हें संबंधित तहसीलों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में जो जहां है, वह वहां ही फंसा हुआ है। लिहाजा, प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे ऐसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लाना शुरू कर दिया, जिनका क्वारंटीन का समय पूरा हो गया है। साथ ही रामपुर में फंसे विभिन्न प्रदेशों के मजदूरों को भी भेजना शुरू कर दिया है। इसी के तहत शनिवार को रामपुर से दस बसें रवाना की गईं, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गईं जबकि, एक बस उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में गई है। सभी बसों में तीन सौ से अधिक मजूदर भेजे गए हैं। इसके अलावा रामपुर भी 65 मजदूर वापस आए, जिसमें 21 हिमाचल प्रदेश, 26 गाजियाबाद, तीन उन्नाव, दो गुजरात, सात सिकंदराबाद, दो साहिबाबाद, चार खतौली से रामपुर आए हैं। इन मजदूरों को संबंधित तहसीलों में भेज दिया गया है, जहां वे आइसोलेशन में रहेंगे। नोडल अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि मजदूरों को भेजने से पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। उनकी रिपोर्ट सही आने के बाद उन्हें भेजा गया है जबकि, यहां आने मजदूरों को संबंधित तहसीलों में ही आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed