फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   65.09 crore loan distributed to 2297 people in mega loan distribution camp

मेगा ऋण वितरण शिविर में 2297 लोगों को बांटा 65.09 करोड़ का ऋण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
65.09 crore loan distributed to 2297 people in mega loan distribution camp
रामपुर। युवाओं को स्वरोजगार के लिए मेगा ऋण मेला आयोजित किया गया। इस दौरान 2297 लाभार्थियों को 65.09 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया। इसमें अधिकांश लोगों को एक जिला एक उत्पाद के तहत ऋण वितरित किया गया है।
विज्ञापन

पहाड़ी गेट प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने द्वीप प्रज्ज्वलन से किया। उन्होंने कहा कि नए उद्यमियों के लिए ऋण स्वीकृति व वितरण प्रणाली को सरल बनाया जाए। साथ ही रामपुर के परिधान व खान-पान के क्षेत्र में जो महिलाएं काम कर रही हैं, उनको प्रोत्साहन के लिए ऋण प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाए। लोगों को रोजगार परक योजनाओं से जोड़ने में ज्यादा समय न लिया जाए। साथ ही जो युवा अपना उद्यम स्थापित करना चाहते हैं, वे ग्रामोद्योग जिला उद्योग केंद्र, एनआरएलएम, एनयूएलएम और डूडा की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ऋण लाभार्थियों को उद्यम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन करने के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऋण लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक रमेश चंद्र बशेर ने कहा कि ग्राहक संपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन को बैंकिंग सुविधाओं के विषय में जागरूक करना, ऋण के माध्यम से रोजगार व उद्यम स्थापित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के साथ ही डिजिटल व ऑनलाइन बैंकिंग के प्रयोग के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करना उद्देश्य है। अग्रणी जिला प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि क्रेडिट आउटरिच प्रोग्राम के अंतर्गत मेगा ऋण शिविर में जिले के बैंकों द्वारा 65.09 करोड़ के ऋण विभिन्न शासकीय व उद्यम योजनाओं के अंतर्गत रोजगार व उद्यम स्थापित करने के लिए 2297 लाभार्थियों को वितरित किए गए हैं।

जिनमें प्रमुख रूप से ओडीओपी, एमवाईएसवाई, पीएमईजीपी, एसएचजी, सीसीएल, एससीपी योजनाओं के अंतर्गत 895 लाभार्थियों को 6.01 करोड़ के ऋण वितरित हुए व अन्य ऋण किसान क्रेडिट कार्ड, फार्म मशीनरी एमएसएमई व मुद्रा योजना के अंतर्गत वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मंशा राम यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed