फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जिले के 166 बंद प्राइमरी स्कूलों के खुलेंगे ताले

जिले के 166 बंद प्राइमरी स्कूलों के खुलेंगे ताले

Mon, 27 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के 166 बंद प्राइमरी स्कूलों के खुलेंगे ताले
रामपुर। जिले में बंद परिषदीय स्कूलों के ताले खोलने और एकल स्कूलों में भी छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने की कवायद अंतिम चरण में है। जिले के 189 बंद प्राइमरी स्कूलों और 30 एकल विद्यालयों में शिक्षक तैनाती की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। वहीं एकल व बंद उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

जिले में बंद और एकल परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता के लिए अगस्त माह में समायोजन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें छात्र-शिक्षक अनुपात से अधिक संख्या में शिक्षकों वाले स्कूलों से सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार की गई। यह सूची सितंबर 2017 के डाटा के आधार पर तैयार की गई थी। इसके बाद इन सरप्लस शिक्षकों को एकल और बंद विद्यालयों में तैनाती के लिए विकल्प मांगे गए। जिले में 189 बंद और 30 एकल प्राइमरी स्कूलों के लिए सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस पर जिलाधिकारी की मंजूरी भी मिल चुकी है। बीएसए एश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि जिले में प्राइमरी स्कूलों में 177 सरप्लस शिक्षक सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें से 166 शिक्षकों को बंद और 11 शिक्षकों को एकल विद्यालयों में तैनाती के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद अब उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सरप्लस शिक्षकों को बंद व एकल स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed