{"_id":"5abe8f4a4f1c1bb5618b490e","slug":"61522437962-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद फिर भी कर दिया तड़ीपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद फिर भी कर दिया तड़ीपार
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद फिर भी कर दिया तड़ीपार
रामपुर। जेल में बंद रहने के बाद भी एक बंदी को ही तड़ीपार कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इस कार्रवाई से सवालिया निशान लग गए हैं।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र के सट्टेबाज नाजिम को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस पर शहर में सट्टे का संचालन करने का आरोप है। पूर्व सिपाही की शिकायत के आधार पर सट्टेबाजी का आरोप उस पर लगा था और इसकी शिकायत भी मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर कार्रवाई हो जाने के बाद पुलिस ने नाजिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस पर करीब 40 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब सट्टेबाज को जिला बदर भी कर दिया गया है। जेल में बंद बंदी को जिला बदर किए जाने के बाद इस कार्रवाई पर सवालिया निशान लग रहे हैं। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि नाजिम पहले जिला बदर किया गया और पुलिस ने उसे बाद में पकड़ा था।