फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चाइनीज मांझे ने ली बालक की जान, कोहराम

चाइनीज मांझे ने ली बालक की जान, कोहराम

Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझे ने ली बालक की जान, कोहराम
चीनी मांझे ने ली बालक की जान, कोहराम
विज्ञापन

रामपुर। चाइनीज मांझे ने एक बालक की जान ले ली। ट्रांसफार्मर पर पड़ी पतंग को उतारने के फेर में मांझा खींच रहे बालक को करंट ने पकड़ लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मांझे में मेटल की पॉलिश होने के कारण करंट उतरने से यह हादसा हुआ, हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सुप्रीम कोर्ट ने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा रखा है । इसके बाद भी रामपुर में इसकी बिक्री नहीं रुक रही है। प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे से खुलेआम पतंगबाजी की जा रही है। अब यह जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार को चाइनीज मांझे में उतरे करंट ने एक बालक की जान ले ली। मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र की जुम्मा कालोनी निवासी कारचोब कारीगर सादिक का सात साल का बेटा अरमान शुक्रवार को शहर के मुहल्ला घेर कलंदर खां में स्थित अपनी नानी के घर आया हुआ था। नानी के घर के बाहर स्थित एक ट्रांसफार्मर पर अरमान ने पतंग देखी,जिसकी डोर ट्रांसफार्मर से होती हुई सड़क पर लटकी थी। अरमान ने इस डोर को खींचा तब उसे चाइनीज मांझे में होने वाली मेटल की पॉलिश के कारण अचानक करंट लग गया, जिससे वह सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही आसपास के लोग आ गए और फिर उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव को लेकर घर पहुंच गए,जहां पर परिवार के लोगों का हाल बुरा है। बच्चे की मौत की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

-----------------------------
जान लेवा हुआ चाइनीज मांझा, बढ़ रहीं मौतें
रामपुर। आखिर चाइनीज मांझा कब तक लोगों के लिए जानलेवा साबित होता रहेगा। पुलिस व प्रशासन की लापरवाही से चाइनीज मांझे की बिक्री जोरशोर से हो रही है, लेकिन प्रशासन इस तरह की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। चाइनीज मांझे की बिक्री को रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जाता है, लेकिन इसके बाद भी प्रतिबंधित मांझे की बिक्री रुक नहीं रही है। चाइनीज मांझे से अब तक दो लोगों की जान चुकी है, जबकि तमाम लोगों की जान पर बन आई है। चाइनीज मांझे से जान जाने का यह तीसरा मामला है। कारचोब कारीगर के बेटे की मौत के बाद परिवार पूरा सदमें में डूबा हुआ है। परिवार के लोगों का हाल बुरा है। घटना के बाद न तो पुलिस प्रशासन का कोई अफसर पहुंचा और न ही बिजली व प्रशासनिक अफसर। लोगों में चाइनीज मांझे से हो रही घटनाओं को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
पढ़ाई छुड़वा कर कारचोब के काम में लगा था अरमान
रामपुर। मुफलिसी में जी रहे सादिक के परिवार को रोजी रोटी का जुगाड़ पाना भी आसान नजर नहीं आ रहा था। परिवार के लोग अरमान की पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा पा रहे थे,जिसके चलते परिवार ने अरमान की पढ़ाई बीच में छुड़वा दी और वह उसे अपने साथ कारचोब के काम में लगा लिया था।
-----------------------------
पिछले साल एसपी खुद उतरे थे चाइनीज मांझे के खिलाफ
रामपुर। पिछले वर्ष चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से एक युवक की मौत हुई थी। इसके बाद तत्कालीन एसपी संजीव त्यागी खुद सड़क पर उतरे थे। उन्होंने पुलिस के साथ शहर में खुद छापे मारे थे। कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी। चाइनीज मांझे से पतंगबाजी करने वालों को भी पकड़ा था। तब चाइनीज मांझे पर कुछ सख्ती हुई थी। लेकिन इन दिनों बेखौफ दुकानदार चाइनीज मांझा बेच रहे हैं।

------------------
बयान--
चाइनीज मांझे की वजह से करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत की जानकारी परिजनों ने नहीं दी है। मामला गंभीर है, इसे दिखवाया जा रहा है। चोरी छुपे कहीं यदि चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है तो छापामार कार्रवाई की जाएगी और चाइनीज मांझे को जब्त करके बेचने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
-डा. विपिन ताडा पुलिस अधीक्षक रामपुर
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed