{"_id":"59e78ca14f1c1b71548b806f","slug":"61508347041-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मंजूरी कार्यक्रम आयोजन पड़ा महंगा, नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मंजूरी कार्यक्रम आयोजन पड़ा महंगा, नोटिस भेजा
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल (रोहड़ू)।
विधायक बलवीर वर्मा के समर्थकों की ओर से उनके स्वागत में आयोजित किया गया कार्यक्रम चुनाव आयोग के निशाने पर आ गया है। नेरवा में आयोजित कार्यक्रम के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग से इजाजत नहीं ली थी। चुनाव आयोग की ओर से भाजपा मंडलाध्यक्ष मंगत राम शर्मा को इस संदर्भ में नोटिस भेज दिया गया है।
चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा गया है कि पार्टी की ओर से न तो समारोह आयोजित करने और न ही लाउड स्पीकर चलाने व प्रचार वाहनों को चलाने की अनुमति ली गई थी। सभा स्थल पर दर्जनों वाहन खड़े थे। इनकी वीडियोग्राफी कर रिपोर्ट जिला चुनाव अधिकारी को प्रेषित की गई है। रिटर्निंग अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि इस समारोह के खर्चे को पार्टी खर्चे के खाते में डाला जाएगा। इसकी रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी शिमला को भेज दी गई है। एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने सभी राजनीतिक दलों व लोगों से अपील की है कि आदर्श आचार संहिता का पालन करें व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में अपना सहयोग दें।