फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी प्रथम

चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी प्रथम

Tue, 17 Oct 2017 09:19 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी प्रथम
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी में मंगलवार को सड़क सुरक्षा विषय पर छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर कृष्णा नेगी ने छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चौथी कक्षा के 112 छात्रों और नारा लेखन प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा के 77 छात्रों ने भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में चौथी कक्षा की खुशी मेहता ने प्रथम, श्रेजल ने द्वितीय और युग रांझा ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अंकित ने पहला और कृतार्थ ने दूसरा, अपूर्वा चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्णा नेगी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रहें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद सहित अध्यापक और स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed