{"_id":"59e0ebab4f1c1bc1678b58ba","slug":"61507912619-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल अध्यक्ष को पद से हटाएं : भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल अध्यक्ष को पद से हटाएं : भाजपाई
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा।
चौपाल में भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब भाजपा युवा मोर्चा के निष्कासित अध्यक्ष व महिला मोर्चा की निष्कासित अध्यक्ष ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को समय पर पद से बाहर करने की मांग की है। एलान किया यदि समय पर मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई तो चुनाव में पार्टी का बंटाधार होने वाला है। चौपाल भाजपा में विधायक बलवीर वर्मा की एंट्री के बाद उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
भाजपा युवा मोर्चा चौपाल के निष्कासित अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर व चौपाल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेम लता ने नेरवा में प्रेस वार्ता के दौरान साफ शब्दों में कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा ने जब से अध्यक्ष का पद संभाला, उसके बाद वह पार्टी को कमजोर करने में जुटे हुए है। अपने पर का दुरुपयोग कर भाजपा के जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर करने की लगातार साजिश रची जा रही है। पैराशूट उम्मीदवार के लिए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ कुठाराघात किया है। अब उन्हें पार्टी से बाहर करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा चौपाल की जनता मंगत राम के मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मंगत राम ने भाजपा को चौपाल में ईस्ट इंडिया कंपनी बना दिया है। मंगत राम सहित संगठन में तीन-तीन मोर्चों के अध्यक्ष एक ही गांव व एक पोलिंग बूथ से बनाए गए हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष उस महिला को बनाया गया, जिसने पिछला चुनाव पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ दूसरी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। उन्होंने कहा कि आलाकमान ने यदि समय रहते मंगत राम को अध्यक्ष पद से नहीं हटाया तो आने वाले चुनाव में पार्टी को इसका पूरा खामियाजा भुगतना पडे़गा।