{"_id":"59834e464f1c1b625e8b476c","slug":"61501777478-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में लगे कूड़े के ढेर
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
बाजार रोहड़ू की सड़कों पर कई दिनों से कूडे़ के ढेर लगे हैं। बरसात में कचरे के ढेर व कूडे़दानों से बदबू आर रही है। बाजार के कचरे को ठिकाने लगाने के लिए नगर परिषद के पास कोई स्थान नहीं है। नगर परिषद ने कूड़ा उठाने के लिए हाथ खडे़ कर दिए हैं। नगर परिषद ने बाजार से कूड़ा उठाना बंद कर दिया है। बाजार से सड़कों के किनारे नालियों से कचरा पानी में बह रहा है।
बदबू, मच्छरों व मक्खियों के कारण आसपास रहने वाले लोगों को मुश्किल हो रही है। नगर परिषद रोहड़ू को करीब एक साल से बाजार के कचरे को ठिकाने लगाने के लिए कोई स्थान नहीं मिल रहा। पहले कचरे को पब्बर नदी में फंका जाता रहा, वहां पर प्रतिबंध लगने के बाद अढ़ाल रोड के किनारे सरकारी भूमि का चयन किया गया। सरकारी भूमि पर आसपास के लोगों ने अढ़ाल सड़क के किनारे कचरे को फेंकने का विरोध किया। इसके बाद रात के समय बाजार के कचरे को पब्बर नदी में बहाया गया। इसके बाद कूड़ा उठाना ही बंद कर दिया।
नप के पास कोई विकल्प नहीं
नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि क्या करें। नगर परिषद के पास कचरा फेंकने के लिए अपनी कोई भूमि नहीं है। जहां कूड़ा फेंकने के लिए स्थान चुना गया, वहां लोग विरोध कर रहे हैं। नदी तट पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रोक रहा और अब नगर परिषद के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
ईओ से करेंगे बात : देवेंद्र
समाधान शहरी विकास विभाग के निदेशक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि नगर परिषद रोहड़ू के लोगों को समस्या नहीं होने देंगे। इसकी अभी जानकारी नहीं थी। ईओ से बात कर इसका समाधान किया जाएगा।