{"_id":"5980b2154f1c1b0d468b4641","slug":"61501606421-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विकास खंड रामपुर की किन्नू पंचायत के धार गांव में एक परिवार बाल-बाल बच गया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार रात ार गांव में केवल राम अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ एक घर में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे एक भारी भरकम मोरू का पेड़ घर के ऊपर बीच में जा गिरा। परिवार के सभी सदस्य मकान के निचले कमरों कमरों में सोए हुए थे।
पेड़ मकान के ठीक बीच में गिरा। इस वजह से परिवार के सभी लोग बच गए। पेड़ से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो और इसमें रखा बहुत सा सामान भी नष्ट हो गया है। इससे मकान मालिक केवल राम को काफी नुकसान हुआ है। किन्नू पंचायत प्रधान यशपाल ने बताया कि पेड़ गिरने से मकान को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। किन्नू पटवार सर्किल के पटवारी ज्योति चौहान ने बताया कि उन्होंने एसडीएम के निर्देश पर प्रभावित परिवार को पांच हजार की सहायता राशि मौके पर जाकर दी। दुर्गम पंचायत काशापाट के काशा गांव निवासी हुकुम चंद शोबली का दो मंजिला मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश से पहले मकान का आगे का हिस्सा खिसका और देखते ही देखते मकान गिर गया। रामपुर उपमंडल के कई क्षेत्रों में अब बारिश लोगों के लिए कहर बनकर बरस रही है। भूस्खलन और नदी-नालों के उफान पर होने के कारण जहां जमीन धंसने और कटने लगी है, वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने लगे हैं। दरकाली पंचायत में भी बरसात से खासी क्षति हुई है। कुखी गांव में डंगा गिरने से शंकरदास का मकान खतरे की जद में आ गया है। इसी गांव के पीकूराम व रामसिंह रोष्टा और मराला गांव के मोहन लाल का मकान भी भारी बारिश से खतरे में है। ऐसे में रामपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बरसात का कहर लगातार बढ़ रहा है। गनीमत रही कि मकान के अंदर कोई नहीं था। ये सभी घटनाएं सोमवार देर रात की हैं।