{"_id":"5aa4333f4f1c1bb8758b4c23","slug":"6-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में केमरी रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त मारुति वैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसके बाद कार बुरी तरह जल गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बिलासपुर में मारुति वैन और बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई। इसके अलावा स्वार में भी एक बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। इनके अलावा टांडा में एक ट्रक की टक्कर से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्राली के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पूर्णागिरि जा रही एक मारुति वैन की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन और बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को अस्पताल भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि एक बाइक पर तीन लोग सफर नहीं करते तो शायद यह हादसा नहीं होता। कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करना बाइक सवारों पर भारी पड़ गया।
शाहबाद थाने के ग्राम गुजरैला निवासी राजू वाल्मीकि का पुत्र हरिओम (22) शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बाइक से रुद्रपुर की सिडकुल स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन
उसके साथ बाइक पर उसका भतीजा विक्की पुत्र कल्लू और दोस्त मोनू पुत्र प्रताप निवासी अलीगंज बरेली भी थे। इसी दौरान बिलासपुर-केमरी रोड पर सामने से आ रही वैन से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद वैन रोड किनारे पलट गई। वैन चालक शाहबाद के ग्राम चौकोनी निवासी अवधेश यादव (25) के अलावा ग्राम गढ़ चौकोनी निवासी अजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, गौरव व तीन बच्चे सवार थे।
सूचना पर थाना प्रभारी सुनील अहलावत भी पहुंच गए। पुलिस ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वैन चालक अवधेश व बाइक चालक हरिओम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे में तीनों बच्चे ठीक हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों युवकों की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।