{"_id":"58792b0a4f1c1b1729bac517","slug":"5kg-silver-recoverd-from-smithgold","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमरी में सर्राफ से पकड़ी साढ़े पांच किलो चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमरी में सर्राफ से पकड़ी साढ़े पांच किलो चांदी
अमर उजाला ब्यूरो केमरी/रामपुर
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के केमरी में बरामद चांदी की जांच करते सेक्टर मजिस्ट्रेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लगने के बाद की जा रही सघन चेकिंग में शुक्रवार की रात केमरी के पीलाखार डैम पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में साढ़े पांच किलो चांदी की सिल्लियां बरामद हुई हैं।
एसडीएम बिलासपुर के नेतृत्व में की जा रही चेकिंग में चांदी मिलने के बाद बिलासपुर के सर्राफ पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। चांदी को रामपुर से बिलासपुर के लिए लाया जा रहा था। खबर लिखने तक सर्राफ चांदी के कागजात नहीं दिखा सके हैं। पकड़ी गई चांदी की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
एसडीएम बिलासपुर जीएस गुप्ता और फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी हरित कुमार केमरी में पीलाखार डैम पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच रामपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। कार में बिलासपुर के सर्राफ सुरेश कुमार और उनका बेटा हर्षित अग्रवाल थे।
विज्ञापन
कार के चेकिंग में साढ़े पांच किलो चांदी की सिल्लियां मिलीं। पिता पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और चांदी के कागजात दिखाने को कहा, लेकिन दोनों चांदी के कागज नहीं दिखा सके। रामपुर में चांदी किस सर्राफ के यहां से लाए हैं, यह भी जानकारी नहीं दी गई है। केमरी थाने में सर्राफ पर चांदी पकड़े जाने की सूचना पर बिलासपुर के व्यापारियों की भीड़ लग गई। सर्राफ पिता-पुत्र से पूछताछ की जा रही है। वहीं चेकिंग के दौरान रुद्रपुर के सनी से नौ बोतल शराब भी कार में पकड़ी गई हैं। जिसमें चार बोतलें सेंपेन की भी हैं।