फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   576 corona positive found

रविवार को एक दिन में निकले सर्वाधिक 576 संक्रमित, सक्रिय मामले बारह सौ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
576 corona positive found
रामपुर। रविवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 576 नए मामले सामने हैं। शनिवार को जहां 155 नए मामले सामने आए थे तो 24 घंटे में ही एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आने का आंकड़ा 576 हो गया है। रविवार को सामने आए संक्रमितों में कलक्ट्रेट कर्मी और पुलिस कर्मी समेत स्वास्थ्य , प्रशासनिक और बैक कर्मी से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या बारह सौ के पार पहुंची है।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को 576 संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि 32 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। रविवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 1376 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि जिले में सक्रिय मामले 1296 रह गए हैं। जिले में इस लहर में सक्रिय मामलों की संख्या बारह सौ के पार पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed