{"_id":"60c8ed048ebc3e6710707fd3","slug":"53-women-donated-blood-in-the-camp-on-martyr-s-day-rampur-news-mbd392347516","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर लगे शिविर में 53 महिलाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर लगे शिविर में 53 महिलाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 53 महिलाओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम और विशिष्ट अतिथि सीडीओ गजल भारद्वाज ने किया। मुख्य अतिथि एसपी शगुन गौतम ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। सीडीओ गजल भारद्वाज जी ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान कर इतिहास रचा है। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि सभी धर्मों की महिलाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आगे भी ऐसे रक्तदान शिविर लगते रहेंगे। इस दौरान भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना, समाजसेवी तारिक अब्दुल्ला मौजूद रहे। सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रक्त दाताओं को छाता भेंट किया गया। शिविर में एकत्र किया गया रक्त जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर शमीम की सुपुर्दगी में जिला अस्पताल ब्लड बैंक भेजा गया। इस अवसर पर चेयरमैन निर्मल सिंह, सचिव मनमीत सिंह, गुलशन अरोड़ा, ग्रंथी सुरजीत सिंह, बलविंदर कौर, रणजीत कौर, सनी कपूर, सोनू ,करण दीप सिंह, हम नामा, सेवा सिंह, संजय आदि मौजूद रहे।
रक्तदान कर बचाई महिला की जान
रामपुर। गुरु नानक वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य ने रक्तदान कर एक महिला की जान बचाई है। 21 वर्षीय महिला बीमार थी। खून की कमी के कारण उसको दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। इसकी सूचना मिलने पर गुरु नानक वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी कंवलजीत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।