फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   52 gold medalist from jauhar university

जौहर विवि के दीक्षांत समारोह से निकले 52 गोल्ड मेडलिस्ट   

Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 15 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
52 gold medalist from jauhar university
जौहर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान गोल्ड मेडल से नवाजे गए विद्यार्थी मुख्य और विशिष्ट अतिथियों के साथ। अमर उजाला

विज्ञापन

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह से 52 गोल्ड मेडलिस्ट निकले। तीन सत्र के करीब बारह सौ विद्यार्थियों को एक साथ डिग्री वितरित की गईं। इस दौरान डिग्री पाते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। 

सोमवार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह का शुभारंभ कारी मंसूर अहमद ने तिलावत ए कुरआन से किया। हसन बद्र ने इसका अंग्रेजी में अनुवाद किया। इसके बाद कुलपति प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद युनूस ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की। साथ ही सभी संचालित सभी कोर्सों का ब्यौरा पेश किया।
विज्ञापन


बारी बारी से संकाय प्रमुख मंच पर आए और अपने अपने संकाए के छात्र छात्राओं का ब्यौरा पेश किया। शैक्षिक सत्र 2014-15, 2015-16, 2016-17 के विद्यार्थियों को विषयवार डिग्री दी गईं। करीब बारह सौ छात्र छात्राओं को डिग्री मिली। इस बीच पहले दीक्षांत समारोह से 52 गोल्ड मेडलिस्ट निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए एमबीए, एमएससी, एमकॉम, बीटेक, एमटेक, बीएड समेत विभिन्न कोर्सों के गोल्ड मेडलिस्ट को मंच पर बुलाकर कुलाधिपति मोहम्मद आजम खां गोल्ड मेडल पहनाया गया और डिग्री भेंट की। डिग्री पाते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

हाथों में डिग्री और गले में गोल्ड मेडल, गाऊन पहने छात्र छत्राएं पंडाल के बाहर आए तो कैप लेकर उछल पड़े। छात्र छात्राओं ने देश सेवा का संकल्प लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed