फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रामपुर के हर नागरिक को उपलब्ध कराई जाए सुरक्षा

रामपुर के हर नागरिक को उपलब्ध कराई जाए सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के हर नागरिक को उपलब्ध कराई जाए सुरक्षा

विज्ञापन

रामपुर। सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने कहा है कि अगर रामपुर के प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी जान का खतरा है तो यहां की जनता सुरक्षित कैसे महसूस करेगी। अधिकारियों पर तो जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। अधिकारी पूर्व मंत्री आजम खां से अपनी जान का खतरा बता रहे हैं। सपाइयों ने अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया और मंडलायुक्त को ज्ञापन भेजा।

शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई थी। इस मौके पर आसिम राजा ने कहा कि चुनाव से पहले खास मकसद से कुछ अधिकारी रामपुर भेजे गए थे। अधिकारियों ने चुनाव के दौरान मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खड़े रहे। अब अधिकारी मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी पेशबंदी करते हुए एडीएम (प्रशासन) सिटी मजिस्ट्रेेट और एसडीएम सदर ने आजम खां से अपनी जान का खतरा बताते हुए एसपी को पत्र भेजा है। आसिम राजा ने कहा कि इन अधिकारियों के घर और दफ्तर के पास जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसकी जांच कराई जानी चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि उनके घर और दफ्तर के आसपास कौन लोग घूम रहे हैं। यह सच तो सामने आने ही देना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि ये तीनों अधिकारी खुद को अयोग्य घोषित कर चुके हैं, इनको तत्काल अपने पद से हटा दिया जाना चाहिए। सपाइयों ने मांग की है कि इन तीनों अधिकारियों की मतगणना में ड्यूटी नहीं लगाई जाए। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, मास्टर लाखन सिंह, मशकूर अहमद मुन्ना, फसाहत खां शानू, डॉ. अमित शर्मा, मतलूब अहमद, मोहम्मद हसन खां, मसूद खां, केतकी गंगवार और अमरजीत सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed