फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सर्पदंश और गैस रिसाव होने वाले हादसे अब राज्य आपदा घोषित

सर्पदंश और गैस रिसाव होने वाले हादसे अब राज्य आपदा घोषित

Fri, 07 Sep 2018 01:03 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सर्पदंश और गैस रिसाव होने वाले हादसे अब राज्य आपदा घोषित
रामपुर। सर्पदंश, गैस रिसाव और बोरवेल में गिरने से होने वाले हादसे अब राज्य आपदा की श्रेणी में आ गए हैं। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर इसे मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर इस तरह के होने वाले हादसों पर नजर रखने और आपदा के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को दिए जाने के निर्देश दिए हैं। बाढ़, आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजली गिरने से होने वाले हादसों को सरकार आपदा घोषित कर चुका है। आपदा के तहत हादसे के पीड़ित लोगों को मदद दी जाती है। इस मदद के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यूपी सरकार ने अब कुछ और अन्य वजहों से होने वाले हादसों को भी राज्य आपदा की श्रेणी में रखा है। प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमारी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को एक आदेश जारी कर इसकी घोषणा कर दी है। इस आदेश के तहत अब सर्पदंश, गैस रिसाव, सीवर सफाई, बोरवेल से होने वाले हादसों को राज्य आपदा की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा मानव वन्य एवं जीव द्वंद्व के तहत होने वाले हादसों को भी राज्य आपदा घोषित किया गया है। सरकार इसके लिए अलग से आदेश जारी करेगी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस संबंध में निर्देश मिल चुके हैं। इन आदेशों के तहत जो भी सहायता राशि मिलेगी। वह पीड़ितों को दी जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed