फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बारिश से जिले भर में गिरे आधा दर्जन मकान गिरे

बारिश से जिले भर में गिरे आधा दर्जन मकान गिरे

Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जिले भर में गिरे आधा दर्जन मकान गिरे
रामपुर/स्वार । दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में मकानों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। दिन भर में जिले भर में आधा दर्जन से ज्यादा मकान गिर गए। शहर में भी दो मकानों को गिरने की सूचना मिली है। इसके अलावा पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश से जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर भर में मकानों के गिरने की सूचना मिली है। शहर में पुराना गंज और आगापुर में एक-एक मकान गिरने की सूचना मिली है। आगापुर में भगवान दास का मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह पुराना गंज में भी मकान गिरने की बात सामने आई है। इसके अलावा ज्वाला नगर में एक मकान पर पेड़ गिर गया,जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के मोहल्ला अगलगा निवासी हाफिज कुरेशी के कच्चे मकान की छत शनिवार की प्रात: अचानक भरभरा कर गिर गई ।इस दौरान परिवार का सदस्य घर के बाहर थे।गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य कमरे में नही था वरना कोई भी हादसा हो सकता था । इसके अलावा कई और गांव मे भंडपुरा मेें बरसों पुराना पेड़ गया। तीन सौ साल पुराना यह पेड़ अचानक गिर गया। मजदूर का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अंतर्गत गरीबों के आवास बनवाए जा रहे है लेकिन अभी तक उसे इस योजना का लाभ नही मिला है। मामले से एसडीएम को अवगत कराया गया ।जिस एस डी एम के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने मुआयना कर मामले से अधिकारियों को अवगत कराया है ।एस डी एम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि लेखपाल की जांच आख्या मिलने के बाद ही मुआवजे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed