{"_id":"6127e7728ebc3e79d862eaec","slug":"50-students-left-exam-rampur-news-mbd400528681","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 परीक्षार्थियों ने छोड़ी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की गुरुवार को अंतिम दिन हुई परीक्षा में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार संपन्न हो गई।
गुरुवार को एमजीपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा का अंतिम दिन था। अंतिम दिन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को द्वितीय पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष के इतिहास और तृतीय पाली में स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों की संस्कृत विषय की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी पाली में 812 परीक्षार्थियों में से 768 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 44 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में 12 परीक्षार्थियों में से 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी पाली में 135 परीक्षार्थियों में से 130 परीक्षार्थी परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में 10 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं।