फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   44 ititranee got employment in fair

रोजगार मेले में 44 आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
44 ititranee got employment in fair
रामपुर। आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए लगाए गए रोजगार मेले में 44 प्रशिक्षुओं को रोजगार मिला। मेले में पहुंची 13 निजी कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का चयन किया। वहीं, महिला प्रशिक्षुओं का किसी कंपनी द्वारा सलेक्शन न किए जाने पर उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

गुरुवार को किला स्थित आईटीआई कॉलेज में आईटीआई कर चुके प्रशिक्षुओं को रोजगार देने के लिए मेला लगाया। सुबह करीब 10 बजे शुरु हुए इस मेले में 297 प्रशिक्षुओं ने ऑनलाइन आवेदन कराया था। मेले में पहुंची 24 निजी कंपनियों में से 13 कंपनियों के लिए विभिन्न ट्रेड के 44 प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए चयन किया। रेडिको खेतान लिमिटेड ने पांच, रुद्रबिलास चीनी मिल ने दो, मैंथा एंड एलायड प्रोडेक्ट ने तीन, इंडियन टोनर ने एक, त्रिवेणी इंजीनियरिंग लिमिटेड चीनी मिल मिलक नारायणपुर ने सात, फाइन आर्गेनिक ने चार, अग्रवाल एक्सपोर्ट ने दो, डामिया इलेक्ट्रिक, गणपति प्लाईवुड और गणेश ईको स्पेयर लिमिटेड ने चार-चार प्रशिक्षुओं को रोजगार दिया। जन ज्योति फूड और लेडी बेव कंपनी ने दो-दो प्रशिक्षुओं का अप्रेंटिस के लिए चयन किया। इस दौरान जेडी आईटीआई एमआर उस्मानी, आईटीआई प्रधानाचार्य एके मधुर समेत अन्य अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि 44 प्रशिक्षुओं का अप्रेंटिस के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed