{"_id":"57dc40d14f1c1b7a31d47d97","slug":"432-bag-wheat-siezed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन का 432 बोरी गेहूं पकड़ा एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन का 432 बोरी गेहूं पकड़ा एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीनगर जुनूबी में एक मकान पर छापा मारकर अफसरों की टीम ने 432 बोरी गेहूं बरामद कर लिया। टीम ने यहां से खाद्य विभाग की मुहर लगी 275 खाली बोरियों को भी बरामद किया साथ ही चार सौ बिना किसी मुहर की बरामद की गई। अफसरों की टीम ने यहां से कांटा और बांट भी बरामद किया है।
अफसरों को सूचना मिली कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जुनूबी गांव में एक मकान में गरीबों के राशन का भंडार रखा है। सूचना के आधार पर एसडीएम सदर अभय कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी के साथ ही पूर्ति निरीक्षक केपी दीक्षित और पुलिस के साथ अलीनगर जुनूबी गांव में बन्ने अली के मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
टीम को देख यहां पर हड़कंप मच गया। टीम ने यहां पर छापेमारी करते हुए गेहूं की 432 बोरियां बरामद की। एक बोरी का वजन 60 किलोग्राम बताया गया है। साथ ही टीम ने यहां से 275 खाली बोरी भी मिली है। इन बोरियों पर खाद्य विभाग की मुहर लगी हुई थी। टीम को यहां पर चार सौ बोरी बिना किसी मुहर की भी मिलीं। इसी तरह टीम को यहां पर कांटा और बाट भी मिले है। छापेमार की कार्रवाई दिन भर चली, जिससे हड़कंप मचा रहा। इस दौरान यहां पर वाणिज्य कर विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक केपी दीक्षित ने सिविल लाइंस थाने में अलीगनगर जुनूबी गांव निवासी बन्ने के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच यहां पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने भी मौका मुआयना कर घटना स्थल का जायजा लिया।