फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट  दर्ज

विज्ञापन
रामपुुर। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का आरोप है कि उसका पास के ही रहने वाले कुछ रिश्तेदारों से विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते कुछ दिन पहले जाकिर ने महिला की 15 साल की बेटी को बुरी नियत से दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के विरोध करने पर अन्य लोगों ने उसको मारने की धमकी दी थी। किशोरी किसी तरह से वहां भागकर अपनी मां के पास आ गई थी। उसके बाद उसने सारा मामला मां को बताया था। बाद में महिला पीड़िता के साथ थाने पहुंच गई थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी। बाद में इस मामले में उसने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जाकिर के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य आरोपियों पर भी धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र त्यागी का कहना है कि महिला और आरोपियों में विवाद चला आ रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed