फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बीएसए एवं पूर्ति विभाग समेत कई दफ्तरों में एडीएम प्रशासन का छापा

बीएसए एवं पूर्ति विभाग समेत कई दफ्तरों में एडीएम प्रशासन का छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बीएसए एवं पूर्ति विभाग समेत कई दफ्तरों में एडीएम प्रशासन का छापा

विज्ञापन

रामपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर छापा मारा। इस बीच सभी विभागों में 35 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साथ ही कुछ अभिलेख भी अधूरे मिले, जिस पर एडीएम ने कर्मचारियों की क्लास लगाई। उन्होंने सभी अभिलेखों का अपडेट रखने के निर्देश दिए।

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी अफसरों और कर्मचारियों की थकान नहीं उतर रही है। आलम यह है कि तमाम दफ्तरों के बाबू अपनी सीट से गायब मिलते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों के बाद अब अफसरों के कार्यालय में छापेमारी का सिलसिला शुरु कर दिया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस बीच दफ्तर से तमाम कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बाबू के पास जाकर अभिलेख भी चेक किए, जिसमें तमाम अभिलेख अधूरे मिले। निरीक्षण में 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वित्त एवं सहायक लेखाधिकारी कार्यालय में सहायक लेखाकार अनुपस्थित थे, जबकि विशेषज्ञ बेसिक शिक्षाधिकारी चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जिला पूर्ति अधिकारी एवं तीन पूर्ति निरीक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 11 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। एडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का जवाब तलब करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम दफ्तरों में रिकार्ड अधूरा था, जो सही नहीं है। सभी कार्यालयों में कर्मचारियों को रिकार्ड पूरा रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed