{"_id":"5b216c404f1c1b614d8b62c4","slug":"41528917056-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से वार्ता के बाद पंचायत सचिवों ने समाप्त किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से वार्ता के बाद पंचायत सचिवों ने समाप्त किया कार्य बहिष्कार
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से वार्ता के बाद पंचायत सचिवों ने समाप्त किया कार्य बहिष्कार
रामपुर।
पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई समाप्त कराने की मांग को लेकर पंचायत सचिव कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे थे, जो कि बुधवार को जिलाधिकारी से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया।
ग्राम पंचायत सचिव संगठन और ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले जिले के पंचायत सचिव कार्य बहिष्कार कर धरना- प्रदर्शन कर रहे थे। पहले यह धरना- प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर सरकार से तीन सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए था, जो कि छह जून को समाप्त कर दिया गया। लेकिन, इस दौरान एक ग्राम पंचायत सचिव को चौपाल में न पहुंचने पर निलंबित किए जाने और एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने पर जिले में पंचायत सचिवों ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसको लेकर बुधवार को प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई समाप्त किए जाने की मांग करते हुए डीएम से मुलाकात कर वार्ता की। इसके बाद समन्वय समिति के अध्यक्ष धनंजय सक्सेना ने बताया कि कार्रवाई को समाप्त किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान अतर सिंह, सुनील सिंह, ओमकार सरन, राम सिंह, बादाम सिंह, जोगेंद्र पाल सिंह, दीपक शर्मा, एनोज एंथोनी, संजीव गौतम, कमल सिंह, नवीन आर्य आदि मौजूद रहे।