{"_id":"59ee25124f1c1bd9798b7f5c","slug":"41508779282-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई लोग घुसपैठ कर लड़ना चाहते हैं चुनाव : वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई लोग घुसपैठ कर लड़ना चाहते हैं चुनाव : वीरभद्र
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पदम पैलेस परिसर रामपुर में नाम लिए बिना पूर्व मंत्री सिंघी राम पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि रामपुर-रोहड़ू-किन्नौर ही नहीं, अपितु समूचा हिमाचल मेरा घर है। वे कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल के रामपुर विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूं समझें कि रामपुर से नंद लाल नहीं, बल्कि वीरभद्र चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि वे दोबारा चुनाव सभा करने रामपुर आएंगे।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सिंघी राम के बागी होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर जबरदस्त निशाना साधा। कहा कि कई लोग घुसपैठ करके चुनाव लड़ना चाहते हैं और उनका नाम नहीं लेना चाहता। ऐसे लोग चुनाव लड़ना चाह रहे हैं, जबकि उनके अतीत के बारे में सभी जानते हैं। पार्टी टिकट दिया और बड़ी मुश्किल से चुनाव जिताया व एमएलए बनाया। मंत्री तक का दर्जा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि किसने कहा था कि वह बेइमानी करें, बेटी को प्रथम श्रेणी का फर्जी प्रमाणपत्र दिलाया और दिल्ली के नामी कॉलेज में दाखिला दिलवाया गया।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज क्षेत्र में करीब 1600 स्कूल खुल चुके हैं। कई कॉलेज खोले जा चुके हैं। पूरे प्रदेश में साढ़े 17 हजार स्कूल और 145 कॉलेज खुल चुके हैं। सरकार ने सड़कों, पेयजल और स्वास्थ्य क्षेत्र में खूब विकास किया है। 70 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी है। सामाजिक पेंशन बढ़ाई व कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश में आईआईएम, आईआईटी और मेडिकल कॉलेज खोले हैं। एम्स को खोलने के लिए जमीन दी है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल, एसआईडीसी उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, नप उपाध्यक्ष दीपक सूद सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।