{"_id":"59ac28614f1c1b54738b4f24","slug":"41504454753-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रहे रसोई गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रहे रसोई गैस सिलेंडर
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
बीते करीब दो माह से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोग रसोई गैस किल्लत से जूझ रहे हैं। प्लांट से गैस की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेढ़ से दो माह बाद गैस की सप्लाई मिल रही है। क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग से गैस की आपूर्ति को जल्द से जल्द नियमित करने की मांग की है।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में गैस आपूर्ति के लिए यहां की दो गैस एजेंसियों में प्रति माह 50 लोडों की आवश्यकता रहता है। लेकिन बीते करीब दो माह से यहां 12 से 16 लोड कम पहुंच रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को गैस की नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों क्षेत्रों में जहां पहले हर माह गैस की आपूर्ति भेजी जा रही थी, वहीं अब डेढ़ से दो माह बाद गैस की सप्लाई भेजनी पड़ रही है। इंदिरा मार्केट स्थित गैस एजेंसी के तहत करीब 28 हजार उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन हैं और डकोलढ़ एजेंसी के तहत करीब छह हजार गैस उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जा रही है। लेकिन बीते करीब दो माह से प्लांट से पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। बरसात के चलते गैस रिफाइनरी से प्लांट को मिलने वाली गैस में खासी कमी आई है, जिस कारण समूचे उत्तर भारत में लोगों को गैस किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गैस उपभोक्ता अनिल नेगी, रतन नेगी, तिलक राज, यशपाल, अशोक, सुशांत, विरेंद्र, यशपाल चौहान, बिट्टू नेगी, अमित रस्तोगी, मान दास, पिंकू, संजीव चौहान, इशु चौहान सहित अन्य उपभोक्ताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से समय रहते नियमित गैस आपूर्ति की मांग की है।
प्लांट से पहुंच रहे कम लोड
एजेंसी रामपुर के प्रभारी कर्म सैन ने बताया कि प्लांट से गैस के कम लोड पहुंचने से समस्या पेश आ रही है। बीते माह प्लांट से केवल 28 लोड पहुंचे है, जबकि उनकी एजेंसी में हर माह करीब 35-40 लोड की आवश्यकता रहती है। उन्होंने बताया कि जल्द प्लांट से पर्याप्त गैस आपूर्ति मिल जाएगी।