फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खो-खो में बमटा स्कूल का दबदबा

खो-खो में बमटा स्कूल का दबदबा

Tue, 08 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खो-खो में बमटा स्कूल का दबदबा
चौपाल।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बमटा में चौपाल ब्लॉक छात्र वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में चौपाल स्कूल ओवरआल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता के सामान पर प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष मंगलेट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को इनाम बांटे।

खेलकूद प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की करीब 265 छात्रोें ने भाग लिया। वॉलीबाल मुकाबले में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल ने पहले, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवत ने दूसरे, कबड्डी में चौपाल पहले तथा खादर दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में बमटा ने पहला, बीपीएस पब्लिक स्कूल चौपाल ने दूसरा, बैडमिंटन के डबल व सिंगल मुकाबले में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल ने पहला तथा लिविंग वैल्यूज चौपाल ने दूसरा, भाषण प्रतियोगिता में चौपाल स्कूल के पवन थापन ने पहला, मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माटल ने पहला स्थान झटका। खेल खंड प्रभारी जितेंद्र चौहान ने प्रतियोगिता को सफल बनाने पर बमटा स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टाफ व स्थानीय लोगोेें का आभार जताया। चौपाल स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी लोदटा, खेल प्रशिक्षक जितेंद्र चौहान, अनंत राम, जय पाल मेहता, जसविंद्र सिंह, आकाश दीप शर्मा, कुंदन, सतपाल नेगी, शीला चौहान, विजन चौहान, राकेश चौहान, गौतम दिप्टा ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान खेल प्रभारी जितेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य बमटा जेआर शर्मा, विद्यादत्त शर्मा, प्रधान योगिंद्रा शर्मा, पूनम मांटा, सोहन झगटा, रमेश चमटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश राणा, जिला परिषद सदस्य वीना पोटन, यशपाल झगटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed