Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हिमालयन और किहरी स्कूल ओवर आल विजेता

हिमालयन और किहरी स्कूल ओवर आल विजेता

Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन और किहरी स्कूल ओवर आल विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग(रामपुर बुशहर)।
रावमापा जैस में तीन दिवसीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनिता पठानिया ने उनका स्वागत किया। खेल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग वॉलीबाल में एमपीएस फागू, महेश्वरी पब्लिक स्कूल चियोग ने कबड्डी, खो-खो में चियोग और हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में डीएवी ठियोग प्रथम और ज्ञान ज्योति स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में हिमालय पब्लिक स्कूल ने ओवर आल विजेता का खिताब अपने नाम किया। छात्रा वर्ग में वॉलीबाल में क्यारटू, कबड्डी में मिडल स्कूल किहरी, खो-खो में किहरी, बैडमिंटन में मिडल स्कूल किट व मिडल स्कूल जैस संयुक्त विजेता रहे। एथलीट में चियोग, योग में हिमालयन पब्लिक स्कूल और जुग्गर संयुक्त विजेता बने। मार्च पास्ट में माध्यमिक पाठशाला क्यारटू ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में ओवर आल का खिताब राजकीय माध्यमिक पाठशाला किहरी ने अपने नाम किया।

इस मौके पर पंचायत प्रधान विरेंद्र कुमार, उपप्रधान बालकृष्ण हेटा, एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र खिमटा, मदन शर्मा, इंद्र वेक्टा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष दिनेश चंदेल, खेल प्रभारी कौशल्या वर्मा और राजेंद्र कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed